बस्ती, मई 6 -- बस्ती। कप्तानगंज थानाक्षेत्र के मस्जिदिया बुधईपुर निवासी मनोज तिवारी हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। मामले में शामिल ऋषभ उर्फ राज मिश्रा ने अपने शौक पूरे करने के लिए अपराध का रास्ता चुना। पुलिस ने बताया कि ऋषभ उर्फ राज मिश्रा को आईफोन और लग्जरी बाइक का शौक था और इन्हें जल्द हासिल करने की चाह में उसने हत्या की साजिश में हिस्सा लिया। पुलिस जांच में सामने आया कि शिवम गुप्ता ने मनोज तिवारी के माध्यम से कई लोगों को रुपये दिलाए थे, जो बाजार में फंस गए थे। रुपये वापस कराने के लिए मनोज लगातार शिवम पर दबाव बना रहा था। इसी दबाव से बचने के लिए शिवम गुप्ता ने राज मिश्रा से 50 हजार रुपये में हत्या का सौदा किया। इस वारदात में एक अन्य साथी को भी शामिल किया गया। घटना के दिन मंगलवार दोपहर तीनों आरोपी बस्ती शहर पहुंचे। यहां उन्होंन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.