नई दिल्ली, अगस्त 23 -- दिल्ली में भी महाराष्ट्र के संभाजी नगर जैसा कांड सामने आया है। 30 साल के एक आदमी ने आईफोन का ईएमआई नहीं भरने के कारण यमुना में छलांग लगा दी। गनीमत रही कि समय रहते उसे बचा लिया गया। महाराष्ट्र में हाल ही में इसी तरह के एक मामले में पहाड़ी से कूदकर एक ही परिवार के तीन लोगों ने जान दे दी थी। पुलिस ने बताया कि दक्षिण-पूर्वी दिल्ली में एक 30 साल के डांस टीचर ने कथित तौर पर यमुना नदी में छलांग लगा दी। उसने ऐसा इसलिए किया क्योंकि उसकी आमदनी कम हो गई थी और वह अपने आईफोन की किश्तें नहीं चुका पा रहा था। यह भी पढ़ें- पत्नी ने बंद कर दिए CCTV ,भाइयों ने मार डाला; विनय गुप्ता की कैसे हुई हत्या यह घटना शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे कालिंदी कुंज इलाके में भोला घाट के पास हुई। गश्त कर रहे पुलिसकर्मियों को सूचना मिली कि एक आदमी नदी में...