आईफा का नपा कार्यालय पर धरना आज
भदोही, मई 31 -- भदोही, संवाददाता।नगर पालिका परिषद भदोही कार्यालय पर 31 मई को आल इंडिया फारवर्ड ब्लाक द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। संगठन के जिला मंत्री रामजीत यादव ने बताया कि शहर के हिम्मतपुर बकुचियां और कुकरौठी में पेयजल किल्लत बनी है। इतना ही नहीं, जल निकासी को लेकर भी काम नहीं किया जा रहा है। पालिका के संबंधित अफसरों को कई बार अवगत कराया गया, लेकिन संज्ञान नहीं लिया जा रहा है। ऐसे में 31 मई को दिन में 10 बजे से विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। संगठन के लोगों से समय पर पहुंचने का आह्वान किया। बताया कि इसके बाद एक जून को शहर के हरियांव अधीक्षण अभियंता विद्युत कार्यालय पर भी महंगी, कटौती के खिलाफ विभिन्न संगठनों द्वारा 10 बजे से विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। यह भी पढ़ें- पेयजल समस्या के निराकरण की मांग
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.