आईपैक मामले में ईडी की याचिका पर सुनवाई 18 अगस्त को
नई दिल्ली, मई 22 -- सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को कहा कि वह प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की याचिका पर 18 अगस्त को सुनवाई करेगा। याचिका में आरोप लगाया गया कि पश्चिम बंगाल की तत्कालीन मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और प्रदेश के अन्य अधिकारियों ने आठ जनवरी को कोलकाता में राजनीतिक परामर्श कंपनी आईपैक के कार्यालय पर छापेमारी के दौरान बाधा उत्पन्न की थी। न्यायमूर्ति प्रशांत कुमार मिश्रा और न्यायमूर्ति एन. वी. अंजारिया की पीठ ने कहा कि वे ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद इस मामले की सुनवाई करेंगे। यह भी पढ़ें- बुलडोजर भी चालू हो गया है, अब ED रेड होगी; शुभेंदु अधिकारी के मंत्री ने किसे दे दी वॉर्निंग
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.