हरिद्वार, जून 10 -- आईपीसी और एसोसिएशन ऑफ देवभूमि फार्मा इंडस्ट्रीज की ओर से बुधवार को सिडकुल में फार्मा उद्योगों के प्रतिनिधियों को प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान विभिन्न जिलों से पहुंचे ड्रग विभाग के अधिकारियों को सम्मानित भी किया गया। सम्मेलन में दवाओं के उत्पादन की गुणवत्ता, शुद्धता और सुरक्षा को बेहतर बनाने पर चर्चा की गई। मुख्य अतिथि आईपीसी के वैज्ञानिक निदेशक डॉ. वी.कलेसेल्वन ने कहा कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा द्वारा लॉन्च किए गए आईपी 2026 के नए मानक आगामी एक जुलाई से देशभर में लागू कर दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि नए नियम लागू होने के बाद सभी दवा निर्माता कंपनियों के लिए अपग्रेड किए गए मानकों और मोनोग्राफ का पालन करना अनिवार्य होगा। यह भी पढ़ें- आईपी 2026 मानकों पर फार्मा उद्योग को किया गया प्रशिक्षित, 1 जुलाई से लागू हो...