कानपुर, अगस्त 12 -- कानपुर। वीएसएसडी कॉलेज में डिजिटल और एआई में इंटेलेक्चुअल प्रापर्टी राइट्स पर 13 दिवसीय इंटरनेशनल फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का आयोजन किया गया। जिसमें देश-विदेश के प्रसिद्ध शिक्षाविद व कानून विशेषज्ञों ने हिस्सा लिया। समापन समारोह का शुभारंभ कॉलेज के प्राचार्य प्रो. नीरू टंडन ने किया। आयोजन सचिव प्रो. अजय भूपेंद्र जायसवाल ने बताया कि वर्तमान में तकनीक तेजी से बदल रही हैं और इसके साथ आईपी से जुड़े अधिकारों और कानूनों में भी बदलाव की जरूरत है। एआई जैसी नई तकनीकें मानव द्वारा बनाई गई बौद्धिक संपदा के अधिकारों को नई चुनौती दे रही हैं। इसलिए जरूरी है कि तकनीकी विकास और मानव अधिकारों के बीच संतुलन बनाते हुए एक प्रभावी और संतुलित कानूनी व्यवस्था विकसित की जाए। कार्यक्रम में डीएनएलयू जबलपुर के कुलपति प्रो. मनोज कुमार सिन्हा, ...