नई दिल्ली, मार्च 27 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। इंदिरा गांधी इंडोर (आईजीआई) स्टेडियम में शनिवार को पार्श्व गायक सोनू निगम का लाइव म्यूजिक कॉन्सर्ट 'सतरंगी रे' आयोजित होगा। इसके चलते दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने स्टेडियम के आसपास के इलाकों में दोपहर 2 से रात 10 बजे तक भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई है। साथ ही आईपी मार्ग (एमजीएम रोड), विकास मार्ग और रिंग रोड (राजघाट से आईपी डिपो तक) तक जाम की आशंका जताते हुए इन मार्गों से बचने की सलाह दी है। ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि कॉन्सर्ट में बड़ी संख्या में दर्शकों के पहुंचने की संभावना है। स्टेडियम में प्रवेश के लिए गेट नंबर 7 और 8 वेलोड्रोम रोड पर स्थित हैं, जबकि गेट नंबर 16, 18, 21 और 22 रिंग रोड पर आईपी मार्ग की ओर से खुलेंगे। ऐसे में आईपी मार्ग (एमजीएम रोड), विकास मार्ग और राजघाट से आईपी डिपो तक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.