पटना, अप्रैल 11 -- Bihar News: राजधानी पटना का बापू सभागार कल यानी 12 अप्रैल को एक बड़े राजनीतिक जमावड़े का गवाह बनने जा रहा है। इंडियन इंक्लूसिव पार्टी (आईआईपी) ने अपने स्थापना दिवस को भव्य रूप में मनाने का निर्णय लिया है। इस समारोह में महागठबंधन के शीर्ष नेताओं का जमावड़ा लगेगा, जिसमें कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्वी प्रसाद यादव मुख्य रूप से शामिल होंगे।स्थापना दिवस को 'पान सम्मान दिवस' के रूप में मनाएगी पार्टी शुक्रवार को पटना में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और विधायक आईपी गुप्ता ने कार्यक्रम की रूपरेखा साझा की। उन्होंने बताया कि पार्टी अपने स्थापना दिवस को 'पान सम्मान दिवस' के रूप में मना रही है। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज के वंचित वर्गों को उनका अधिकार और सम्मान दिलाना है। विशेष रू...