रुडकी, अप्रैल 25 -- लक्सर,संवाददाता। आईपी इण्टर कॉलेज लक्सर में उत्तराखंड बोर्ड रामनगर ने हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम घोषित किया। इसमें आईपी इंटर कॉलेज लक्सर का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। छवि ने 92 प्रतिशत अंक लाकर प्रदेश की मेरिट सूची में अपना स्थान बनाया। इंटरमीडिएट में सभी 106 बच्चे प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए। हाई स्कूल में 132 बच्चों में से 102 बच्चे प्रथम श्रेणी से एवं अन्य बच्चे द्वितीय श्रेणी से उत्तीर्ण हुए। आईपी इंटर कॉलेज के अध्यक्ष सचिन मितल ने बताया कि इंटरमीडिएट में छवि ने 92 प्रतिशत, अंजली 91 प्रतिशत, आयुषी रानी 90 प्रतिशत, अंशु रानी 89.8 प्रतिशत, तनु 89.6 प्रतिशत, स्मृति गुप्ता 89.2 प्रतिशत, अनुप्रिया 88.8 प्रतिशत, अलीना 87.4 प्रतिशत, श्रद्धा सैनी 85.8 प्रतिशत व प्रियांशी सैनी 85.5 प्रतिशत अंक प्राप्त कि...