नई दिल्ली, अप्रैल 6 -- नई दिल्ली। गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (आईपीयू) ने राष्ट्रीय स्तर के टेस्ट, सीईटी और योग्यता-आधारित कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन प्रपत्र जमा करने की अंतिम तिथि 11 अप्रैल तक बढ़ा दी है। पहले सभी कार्यक्रमों के लिए प्रपत्र जमा करने की अंतिम तिथि 31 मार्च थी। संस्थान का कहना है कि विश्वविद्यालय के विभिन्न कार्यक्रमों के संभावित आवेदकों की मांग पर अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। संस्थान ने कहा है कि यदि अभ्यर्थी सही प्रोग्राम व प्रोग्राम कोड नहीं भरता है तो उसका आवेदन अधूरा माना जाएगा। इस तरह की गलती को सुधारा नहीं जा सकता। संस्थान ने कहा कि गलती होने पर दोबारा आवेदकों को सही प्रोग्राम और प्रोग्राम कोड के लिए निर्धारित पंजीकरण शुल्क के साथ आवेदन करना होगा। ऐसा देखने में आया है कि कई आवेदक आवेदन के लिए प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.