नई दिल्ली, अप्रैल 6 -- गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (आईपीयू) ने राष्ट्रीय स्तर के टेस्ट, सीईटी और योग्यता-आधारित कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन प्रपत्र जमा करने की अंतिम तिथि 11 अप्रैल तक बढ़ा दी है। पहले सभी कार्यक्रमों के लिए प्रपत्र जमा करने की अंतिम तिथि 31 मार्च थी। संस्थान का कहना है कि विश्वविद्यालय के विभिन्न कार्यक्रमों के संभावित आवेदकों की मांग पर, अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। हालांकि संस्थान ने यह भी कहा है कि यदि अभ्यर्थी सही प्रोग्राम व प्रोग्राम कोड नहीं भरता है तो उसका आवेदन अधूरा माना जाएगा।संस्थान से प्राप्त जानकारी के अनुसार आईपी यूनिवर्सिटी के विभिन्न प्रोग्राम में आवेदन के क्रम में कई आवेदक प्रोग्राम एवं प्रोग्राम कोड भरने में गलती कर रहे हैं और यूनिवर्सिटी से उसे बार बार ठीक करने के लिए अनुरोध कर रहे...