रुद्रपुर, जून 22 -- पंतनगर। गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंतनगर में सोमवार को इंडोनेशिया के प्रतिष्ठित आईपीबी विश्वविद्यालय के उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने भ्रमण किया। इस दौरान दोनों विश्वविद्यालयों के बीच शैक्षणिक, अनुसंधान, छात्र एवं संकाय विनिमय तथा संयुक्त परियोजनाओं को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व आईपीबी विश्वविद्यालय के वाइस रेक्टर प्रो. इस्कंदर ज़ेड. सिरेगर ने किया। प्रतिनिधिमंडल में अंतरराष्ट्रीय शिक्षा एवं कंप्यूटर विज्ञान विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और शिक्षाविद शामिल रहे। विश्वविद्यालय पहुंचने पर कुलपति डॉ. शिवेंद्र कुमार कश्यप ने प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया। बैठक में कृषि, प्रौद्योगिकी, सूचना विज्ञान, नवाचार एवं संयुक्त शोध परियोजनाओं के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर विचार-विमर्श हुआ। इस ...