जमशेदपुर, फरवरी 10 -- जमशेदपुर। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के रेगुलेटरी ऑफिसर अंकित शर्मा ने उद्यमियों से अपील की कि ज्यादा से ज्यादा एमएसएमई कंपनियां अपने-अपने आईपीओ लाने के लिए आगे बढ़ें। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज उन लोगों की मदद करेगा। उन्होंने कहा कि इससे कंपनियों को विभिन्न तरह के लाभ मिल सकते हैं। वहीं इसमें बिना ब्याज के कंपनियों को ज्यादा से ज्यादा फंड भी एकत्रित होगा जिसका कि हमें लाभ मिल सकेगा। अंकित शर्मा सीआईआई के सहयोग से आयोजित उद्यमियों के इस जागरूकता कार्यक्रम में बोल रहे थे। इस अवसर पर वहां कई उद्यमी भी पहुंचे थे। विष्टुपुर स्थित एक होटल में आयोजित इस कार्यक्रम में कई मर्चेंट बैंकर भी पहुंचे थे जो इन कंपनियों को सहयोग करने के लिए तैयार थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.