नोएडा, अगस्त 7 -- नोएडा, रवि प्रकाश सिंह रैकवार। शेयर बाजार और आईपीओ में कम समय में मोटा मुनाफा कमाने का लालच देकर साइबर ठगों ने तीन लोगों से 1.38 करोड़ रुपये ठग लिए। ठगों ने सोशल मीडिया, वॉट्सऐप ग्रुप और फर्जी ट्रेडिंग ऐप के जरिए लोगों को अपने जाल में फंसाया। शुरुआत में निवेश पर मुनाफा दिखाकर भरोसा जीता और फिर लाखों रुपये अलग-अलग बैंक खातों में जमा करा लिए। जब पीड़ितों ने निवेश की रकम निकालने की कोशिश की तो टैक्स, सर्विस चार्ज और अन्य शुल्क के नाम पर लाखों रुपये की अतिरिक्त मांग की गई। तब उन्हें ठगी का एहसास हुआ। तीनों पीड़ितों ने राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद साइबर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

साइबर ठगों के शिकार की कहानी सेक्टर-78 स्थित महागुन मॉडर्न सोसाइटी निवासी अमीन उल्ला ख...