नई दिल्ली, जुलाई 10 -- आईपीओ मार्केट में पांच कंपनियों की एंट्री होने वाली है। दरअसल, शेयर बाजार को रेग्युलेट करने वाली संस्था सेबी ने टोंबो इमेजिंग इंडिया, मैरी रिटेल, रेंटोमोजो, गुजरात विक्ट्री फोर्जिंग्स और जेटवर्क मैन्युफैक्चरिंग बिजनेस के आईपीओ को मंजूरी दे दी है। आइए इन सभी आईपीओ के बारे में जान लेते हैं। टोंबो इमेजिंग इंडिया: इस कंपनी के आईपीओ में Rs.2 की फेस वैल्यू वाले 1.81 करोड़ इक्विटी शेयरों तक का ऑफर फॉर सेल (OFS) शामिल है। OFS में प्रमोटर सेलिंग शेयरहोल्डर्स के 19.60 लाख इक्विटी शेयर, प्रमोटर ग्रुप सेलिंग शेयरहोल्डर के 3.40 लाख इक्विटी शेयर और इन्वेस्टर सेलिंग शेयरहोल्डर्स के 1.56 करोड़ इक्विटी शेयर शामिल हैं। यह डिफेंस-केंद्रित प्रोडक्ट बनाने वाली कंपनी है। JM फाइनेंशियल और IIFL कैपिटल सर्विसेज लिमिटेड इस इश्यू के लिए बुक र...