आईपीएस सुमेध बने सीओ सिटी, राहुल को उझानी की कमान
बदायूं, सितम्बर 4 -- आईपीएस सुमेध मिलिंद जाधव को सीओ सिटी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सीओ सिटी राहुल पाण्डेय को उझानी सर्किल की कमान दी गई है। वहीं उझानी के सीओ सुनील सिंह को ट्रैफिक और ऑफिस की जिम्मेदारी मिली है। तीनों अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव के बाद पुलिस महकमे में नई तैनाती लागू हुई है। आईपीएस सुमेध मिलिंद जाधव 2023 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं और मूल रूप से महाराष्ट्र के रहने वाले हैं। बदायूं में उनकी यह पहली पोस्टिंग है। इससे पहले वह कानपुर कमिश्नरेट में पुलिस आयुक्त प्रशिक्षण के दौरान तैनात रहे हैं। अब उन्हें सीओ सिटी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। शहर की कानून व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग से जुड़े कार्यों की जिम्मेदारी उनके पास रहेगी।सीओ सिटी राहुल पाण्डेय को उझानी सर्किल का नया सीओ बनाया गया है। वहीं उझानी में तैनात रह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.