हल्द्वानी, सितम्बर 9 -- हल्द्वानी। हल्द्वानी के रामलीला मैदान में हुए बहुचर्चित 'शुद्धीकरण' प्रकरण की जांच अब आईपीएस अधिकारी व एसपी क्राइम नैनीताल डॉ.जगदीश चंद्र करेंगे। एसएसपी ने इस संबंध में आधिकारिक बयान जारी करते हुए कहा है कि इस मामले की विवेचना में सहयोग के लिए कोई भी व्यक्ति जांच अधिकारी से संपर्क कर सकता है। एसएसपी ने कहा कि प्रकरण से जुड़े साक्ष्य, दस्तावेज या अन्य जानकारियां सीधे जांच अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत की जा सकती हैं। जांच के दौरान पुलिस मुख्य रूप से घटना से जुड़े सभी तथ्यों, लगाए गए गंभीर आरोपों और इस पूरे घटनाक्रम में संबंधित लोगों की व्यक्तिगत भूमिका की गहनता से पड़ताल करेगी। यह भी पढ़ें- शुद्धीकरण पर 80 शिकायतों के बाद हो सकी FIR; खरगे की सभा से राहुल गांधी की प्रेसवार्ता तक, कब क्या हुआ एसपी क्राइम डॉ.जगदीश चंद्र ने...