अंबेडकर नगर, अगस्त 17 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। आईपीएस आशुतोष मिश्र की वृद्ध माता की लूट के बाद गला दबाकर हत्या कर दी गई। उनके शरीर से लाखों के जेवरात गायब थे। आशुतोष मिश्र बतौर एसपी लखनऊ पुलिस हेड क्वाटर्ट में तैनात हैं। मां की मौत की सूचना पर अपने पैतृक गांव रूढा अंतर्गत थाना मालीपुर पहुंचे। पुलिस ने मामले में हत्या व लूट का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- आईपीएस आशुतोष मिश्रा की माता का खून से लथपथ मिला शव, शरीर से गायब थे लाखों के जेवरातमामला आशुतोष मिश्रा की 94 वर्षीय मां इंद्रावती की रविवार दोपहर बाद लूट के बाद गला दबाकर हत्या कर दी गई। घर में मृत मिली बुजुर्ग महिला के शरीर से सोने के जेवर गायब थे, जबकि मुंह से खून निकल रहा था। मामला मालीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम रूढ़ा धमरूआ का है। बताया गया कि 16 अगस्त को दोपहर करीब...