मथुरा, अप्रैल 4 -- आईपीएल 2026 के तहत इस बार फैन पार्क पहले से अधिक भव्य और आकर्षक रूप में देश के 50 शहरों के साथ मथुरा में भी आयोजित किया जाएगा। इसका उद्देश्य छोटे शहरों के क्रिकेट प्रेमियों को स्टेडियम जैसा अनुभव देना और ज्यादा से ज्यादा लोगों को क्रिकेट से जोड़ना है। यहा बीएसए कॉलेज के मैदान में लगने वाले फैन पार्क में 32 वाई 18 फीट की विशाल स्क्रीन पर लाइव मैच प्रसारण किया जाएगा। इससे दर्शक मैच के हर रोमांचक पल का आनंद ले सकेंगे। प्रवेश पूरी तरह निःशुल्क रहेगा। साथ ही संगीत, मर्चेंडाइज, खाने-पीने के स्टॉल और विभिन्न मनोरंजक गतिविधियां भी आकर्षण का केंद्र होंगी। कार्यक्रम में छोटे बच्चों के लिए विशेष मनोरंजन की व्यवस्था होगी, वहीं बड़े लोगों के लिए फैन एक्टिविटी, शाउट-आउट्स, फेस पेंटिंग व अन्य आयोजन होंगे। ग्रीस बैंड के माध्यम से लकी ड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.