आईपीएल 2026 के फाइनल में कौन सी 2 टीमें पहुंचेंगी? सुनील गावस्कर ने कर दी भविष्यवाणी
नई दिल्ली, मई 11 -- आईपीएल 2026 में सोमवार को पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला होगा। पिछले सीजन की रनर अप रही पंजाब किंग्स ने इस सीजन में शानदार शुरुआत की थी लेकिन लगातार 3 हार के बाद अब वह लय खोती नजर आ रही है। हालांकि महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर का मानना है कि अब भी पंजाब किंग्स को वह इस बार की फाइनलिस्ट टीम के तौर पर ही देख रहे हैं। उन्होंने भविष्यवाणी की कि 2026 का फाइनल में आरसीबी और पंजाब किंग्स के बीच खेला जा सकता है। डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी अब पॉइंट्स टेबल में टॉप पर है और वह प्लेऑफ में पहुंचने के करीब है। रविवार को आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को हराकर पॉइंट्स टेबल में शीर्ष स्थान हासिल किया। उसके साथ ही मुंबई इंडियंस इस सीजन में प्लेऑफ की रेस से बाहर होने वाली दूसरी टीम बन गई। सुनील गावस्कर के हिसाब से आरसीबी इस बार भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.