मेरठ, अप्रैल 14 -- शहर के गांधी बाग मैदान में सोमवार को उस समय खास माहौल देखने को मिला, जब आईपीएल स्टार समीर रिज़वी अभ्यास करने पहुंचे। उन्हें अपने बीच देखकर बच्चों और युवा खिलाड़ियों में जबरदस्त उत्साह उमड़ पड़ा। अभ्यास के दौरान समीर रिजवी ने न सिर्फ अपने खेल का प्रदर्शन किया, बल्कि मैदान पर मौजूद बच्चों से बातचीत भी की। इस दौरान कई बच्चों ने उनसे ऑटोग्राफ लिए और उनके साथ तस्वीरें खिंचवाईं।समीर रिजवी ने युवा खिलाड़ियों को बल्लेबाजी के गुर भी सिखाए। उन्होंने बच्चों को सही तकनीक, फुटवर्क और शॉट चयन के बारे में महत्वपूर्ण टिप्स दिए।इस मौके पर समीर रिजवी ने कहा कि टीम प्रबंधन ने उन पर भरोसा जताया और उन्हें बल्लेबाजी का मौका दिया। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपनी जिम्मेदारी को ध्यान में रखते हुए बल्लेबाजी की और आगे भी टीम के लिए अपना महत्वपूर्ण य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.