लखनऊ, मार्च 24 -- Rinku Singh: आईपीएल से पहले क्रिकेटर रिंकू सिंह को आज तोहफा मिलने जा रहा है। रिंकू सिंह को मंगलवार को खेल अधिकारी बनाया जाएगा। मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ के लोकभवन में रिंकू सिंह को क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी (आरएसओ) पद का नियुक्त पत्र देंगे। रिंकू के साथ ही प्रदेश के अन्य अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों को भी सीएम योगी सम्मानित करेंगे और कई को नियुक्ति पत्र देंगे। पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक विजेता भारतीय हॉकी टीम के सदस्य राजकुमार पाल (गाजीपुर) को डीएसपी बनाया जाएगा। प्रदेश के छह अंतरराष्ट्रीय पदक विजेताओं को नियुक्त पत्र दिए जाएंगे। रिंकू और राजकुमार के अलावा पेरिस पैरालंपिक की ऊंची कूद में स्वर्ण पदक विजेता गौतमबुद्धनगर के प्रवीण कुमार को डीएसपी, पेरिस पैरालंपिक की भाला फेंक स्पर्धा में रजत जीतने वाले इटावा के...