बरेली, मई 15 -- रवीन्द्रनाथ टैगोर क्रिकेट एकेडमी में चल रहे यू-12 मिनी आईपीएल सीज़न-1 में त्रिवटीनाथ किंग्स ने मढ़ीनाथ एलेवेन को 14 रन से मात देकर हरा दिया। मढ़ीनाथ एलेवेन ने टॉस जीत कर पहले बॉलिंग करने का फैसला लिया। त्रिवटीनाथ किंग्स की तरफ से पारस पटेल 38, अर्थ ने 20 और उत्कर्ष ने 18 रन की पारी खेलकर 115 रन ही बनाये। मढ़ीनाथ इलेवन की तरफ से मयंक यादव और हनी मौर्य ने क्रमशः 3- विकेट लिये। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मढ़ी नाथ इलेवन की टीम राज यादव 38 और मोहम्मद आरिश 21 ने रन की पारी खेलकर 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 101 रन ही बनाये। यह भी पढ़ें- रिशु की पारी से दिनेश मिश्रा इलेवन 81 रन से जीता इस मौके पर बरेली क्रिकेट एसोसिएशन के सेक्रेटरी सीता राम सक्सेना, इमरान, अनिल, मनीष सिंह और पंकज यादव ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।

हिंदी हिन्दुस्तान क...