अलीगढ़, अप्रैल 2 -- आईपीएल व क्रिकेट के अन्य लीग मुकाबलों में ऑनलाइन एप्स पर लोगों को सट्टा खिलवाने वाले सट्टा 'किंग' (बुकी) विपिन वार्ष्णेय को बुधवार रात को देहलीगेट पुलिस ने दबोच लिया। आरोपी करीब पांच साल से सक्रिय है। चार माह पहले भी पुलिस ने इसे पकड़ा था। इसके पास से 1.74 लाख रुपये के अलावा जुए में लोगों द्वारा हारे गए जेवरात बरामद हुए हैं। इनमें 23 अंगूठियां व एक मांग टीका भी शामिल है। कई घंटे की पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया। पूछताछ में एक और आरोपी का नाम सामने आया है, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी है। आईपीएल व क्रिकेट मुकाबलों में ऑनलाइन सट्टा खिलवाने को लेकर पुलिस गोपनीय रूप से सतर्क है। इसी बीच बुधवार रात को सर्च वारंट के आधार देहलीगेट थाना प्रभारी ईश्वर सिंह की टीम ने गूलर रोड गली नंबर एक निवासी विपिन वार्ष्णेय के घर ...