जमशेदपुर, अप्रैल 3 -- आईपीएल शुरू होते ही शहर में ऑनलाइन सट्टेबाजी का बाजार सक्रिय हो गया है, जहां हर मैच में 10 से 15 लाख तक का अवैध लेनदेन हो रहा है। मोबाइल एप के जरिए फैल रहे इस नेटवर्क ने पुलिस की निगरानी को भी चुनौती दे दी है। सट्टेबाज अब पारंपरिक तरीकों की जगह मोबाइल एप के जरिए लोगों को जोड़ रहे हैं। करीब 21 अलग-अलग एप के माध्यम से यह अवैध कारोबार चलाया जा रहा है। इन एप में लॉगइन के लिए सट्टेबाज खुद आईडी और पासवर्ड देते हैं। लोग आसानी से मैच पर पैसे लगा रहे हैं। पूरे लेन-देन की प्रक्रिया भी डिजिटल हो गई है। सट्टा लगाने से लेकर जीत की रकम देने तक का काम इन्हीं एप के जरिए हो रहा है। जीतने पर रकम सीधे खाते में ट्रांसफर हो जाती है। हारने पर रकम भी ऑनलाइन वसूली जाती है। इससे इस धंधे को ट्रैक करना पुलिस के लिए चुनौती बन गया है।बिष्टूपुर औ...