मुजफ्फर नगर, फरवरी 24 -- तितावी। आईपीएल शुगर मिल के काँटों का निरिक्षण किया गया। मौके पर सभी काँटे सही पाये गये। मिल प्रबंधक द्वारा किसानों से ताज़ा व साफ सुथरा गन्ना लाने की अपील की। मंगलवार की दोपहर विधिक बाट माप विज्ञान विभाग की टीम ने नियंत्रक लखनऊ व सहायक नियंत्रक सहारनपुर के आदेश पर मोबाईल टेस्टिंग वैन से तौल कांटों की जांच की। मौके पर क्षेत्र के किसान मौजूद रहे। सभी कांटे सही पाये गये। जांच के दौरान बाट माप निरीक्षक, सचिव तितावी, विभागाध्यक्ष गन्ना आदि मौजूद रहे। मिल प्रबंधक ने किसानों से साफ सुथरा व ताजा गन्ना लाने की अपील की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...