वाराणसी, जून 23 -- वाराणसी। आईपीएल मैच में करोड़ों रुपये की सट्टेबाजी के आरोप में गिरफ्तार 11 लोगों को सोमवार को जिला जज ने जमानत दे दी। अदालत ने रवि यादव, अर्पित तिवारी, विकास पटेल, जिया उल हक, सचिन सिंह, गौरव चौहान, देवेश चौहान, अनिकेत तिवारी, अमित तिवारी, सौरभ चौहान, राहुल मौर्या को रिहा करने का आदेश दिया है। अदालत में बचाव पक्ष की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता श्रीनाथ त्रिपाठी, अनुज यादव और आदित्य वर्मा ने पक्ष रखा। अभियोजन के अनुसार कैंट पुलिस ने बीते एक जून को टकटकपुर में आईपीएल में ऑनलाइन सट्टेबाजी की सूचना पर छापा मारा था। तब 11 लोग पकड़े गए थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...