रुद्रपुर, मई 23 -- मयंक त्यागी, किच्छा। पुलभट्टा पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने आईपीएल क्रिकेट मैच पर ऑनलाइन सट्टा लगवाते दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो आईफोन, 40 हजार रुपये नकद और सट्टेबाजी से जुड़े ऑनलाइन लिंक बरामद किए हैं। दोनों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। शनिवार तड़के बरा चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक दिनेश चन्द्र भट्ट पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एसओजी टीम भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस को सूचना मिली कि गुरुनानक फार्म जाने वाले तिराहे के पास यात्री विश्रामगृह के निकट एक कार में बैठकर कुछ लोग आईपीएल मैचों पर अवैध सट्टा लगा रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर छापा मारकर कार में बैठे दो युवकों को पकड़ लिया। उन्होंने अपने नाम हिमांशु रस्तोगी निवासी इस्...