लखनऊ, मार्च 30 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। आईपीएल मैच के दौरान रात 12:30 बजे तक मेट्रो चलेगी। यूपीएमआरसी के एमडी सुशील कुमार ने बताया कि आईपीएल मैच शाम 7:30 बजे शुरू होते हैं, इसलिए दर्शकों को देर रात घर लौटने में होने वाली असुविधा को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।यात्रियों की सुविधा के लिए इंदिरा नगर मेट्रो स्टेशन से इकाना स्टेडियम तक तथा ट्रांसपोर्ट नगर मेट्रो स्टेशन से इकाना स्टेडियम तक फीडर बस सेवाएं भी चलाई जाएंगी। यात्रियों को ट्रांसपोर्ट नगर और इंदिरा नगर मेट्रो स्टेशन से दोपहर 3 बजे से हर 15 मिनट के अंतराल पर इकाना स्टेडियम के लिए बस मिल सकेगी । इकाना स्टेडियम से भी मैच समाप्त होने के बाद तक मेट्रो स्टेशनों तक बस सेवा उपलब्ध होगी।---------इन तारीखों पर मिलेगी विशेष सुविधा- अप्रैल: 01, 22 और 26 अप्रैल 2026- मई: 07, 15 और 23 मई 202...