नई दिल्ली, अप्रैल 7 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। अरुण जेटली स्टेडियम में बुधवार को दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच आईपीएल मैच होगा। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर कहा है कि वाहन चालक दोपहर 12 बजे से रात 12 बजे के बीच राजघाट से दिल्ली गेट तक जेएलएन मार्ग, तुर्कमान गेट से दिल्ली गेट तक आसफ अली रोड और दिल्ली गेट से आईटीओ तक बहादुर शाह जफर मार्ग पर आने-जाने से परहेज करें।साथ ही बताया कि दरियागंज से दिल्ली गेट चौक, दिल्ली गेट चौक से गुरुनानक चौक और आईटीओ से दिल्ली गेट चौक तक भारी व व्यावसायिक वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि जरूरत पड़ने पर बहादुर शाह जफर मार्ग और जेएलएन मार्ग पर डायवर्जन लागू किया जाएगा।यह जानकारी भी दी कि माता सुंदरी रोड, राजघाट पावर हाउस रोड और वेलोड्रोम रोड पर निशुल्क...