आगरा, अप्रैल 6 -- थाना मलपुरा क्षेत्र पुलिस ने आईपीएल मैचों पर सट्टा खिलाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। चौकी प्रभारी ककुआ अनुज कुमार के अनुसार पुलिस रोहता नहर चौराहे पर गश्त कर रही थी। एक मकान में आईपीएल मैचों पर सट्टा लगाने की जानकारी मिली। मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए नव निर्मित कृष्णा वैली कॉलोनी स्थित एक मकान से आरोपियों को पकड़ा गया। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से सात मोबाइल फोन, एक कैलकुलेटर, एक पेन, सट्टे से संबंधित लिखित दस्तावेज, मोबाइल में मिले स्क्रीनशॉट तथा Rs.17,200 रुपये बरामद किए गए। थाना मलपुरा में जुआ अधिनियम व बीएनएस की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी लंबे समय से सट्टेबाजी में लिप्त थे। कुछ के खिलाफ पहले से भ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.