आईपीएल मैचों पर ऑनलाइन सट्टा लगाने वाले गैंग के सात सदस्य गिरफ्तार
सहारनपुर, मई 2 -- सहारनपुर, संवाददाता। थाना सरसावा पुलिस ने आईपीएल मैचों पर सट्टा लगाने वाले गैंग के सात सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 1.27 लाख की नगदी, दो कार, 15 मोबाइल फोन ,केलकुलेटर और तीन रजिस्टर बरामद हुए हैं। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेशकर जेल भेज दिया है। एसएसपी अभिनंदन सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर थाना सरसावा पुलिस ने रायपुर रोड से मनोज कुमार पुत्र मान सिंह निवासी महादेव कॉलोनी, अजय कुमार, विशाल कुमार पुत्र रविंद्र निवासी मुंडा माजरा जनपद यमुनानगर, धीरज कुमार पुत्र पुरूषोत्तम निवासी महादेव कॉलोनी यमुनानगर, उत्तम कुमार पुत्र दुष्यंत निवासी गांव गंधेवड़ा जनपद शामली, अर्शदीप पुत्र विरेंद्र निवासी जम्मू कॉलोनी यमुनानगर, धर्मपाल पुत्र रूपचंद निवासी गांधी नगर यमुनानगर को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.