मथुरा, अप्रैल 10 -- यूपी के मथुरा में थाना सदर बाजार पुलिस और एसओजी टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए शिवधाम कॉलोनी, औरंगाबाद स्थित मकान से छापेमारी करते हुए आईपीएल की सट्टेबाजी करने वाले छह युवकों को गिरफ्तार किया। इनमें एक भाजपा का मंडल उपाध्यक्ष भी शामिल है। पुलिस ने मौके से 11 मोबाइल, लैपटॉप, चार्जर, कैल्कुलेटर, एक्सटेंशन बोर्ड, तीन नोटबुक (सट्टा डायरी), दो पैन, चेकबुक के अलावा एक लाख 63 हजार 530 रुपये नकद बरामद किये हैं। पिछले कुछ समय से शहर में आईपीएल की बुकी चलाकर सट्टेबाजी करने वालों की शिकायत पुलिस को मिल रही थी। एसएसपी श्लोक कुमार ने आईपीएल की सट्टेबाजी करने वालों की धरपकड़ को क्राइम ब्रांच टीम को लगाया था। बुधवार रात करीब पौने 12 बजे को सीओ सिटी आशना चौधरी के नेतृत्व में एसओजी टीम व थाना सदर बाजार टीम ने शिवधाम कॉलोनी औरं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.