वाराणसी, अप्रैल 19 -- वाराणसी। शिवपुर थाना क्षेत्र के चांदमारी में एसओजी प्रभारी गौरव सिंह ने टीम के साथ छापेमारी कर आईपीएल में सट्टेबाजी करने वाले गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया। एक फ्लैट से पुलिस ने चेतगंज के सेनपुरा निवासी राहुल मिश्रा, अभिषेक गुप्ता, बाग बरियार सिंह मोहल्ला निवासी रोहित जायसवाल, कोतवाली के हरतीरथ निवासी हेमन्त यादव को गिरफ्तार करते हुए उनके पास से 23 मोबाइल फोन, 18 हजार रुपये, दो लैपटॉप, डायरी आदि बरामद किया है। सभी के खिलाफ शिवपुर थाने में केस दर्ज कराया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...