लखनऊ, अप्रैल 27 -- लखनऊ,संवाददाता।बाजारखाला और अमीनाबाद पुलिस ने आईपीएल में सट्टा लगने वाले चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया।इंस्पेक्टर बाजारखाला बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि बीते 23 अप्रैल को शिया खैरात खाना, मछलीमंडी के पास छापा मारा था। मौके पर कुछ लोग पैसे लेकर सट्टा लगाते हुए मिले। पुलिस ने तीन लोगों को रंगेहाथ पकड़ लिया। पकड़े गये आरोपितों में मुकेश सोनकर, सोनू सोनकर और सुनील कश्यप है। तलाशी के दौरान इनके पास से कुल 20 हजार रुपये नकद, 27 सट्टा पर्चियां, एक सट्टा नंबर लिखी कापी, एक क्यूआर कोड बोर्ड, दो पेन, चार मोबाइल फोन और एक टैब बरामद हुआ। आरोपितों के मोबाइल की जांच की गई। वाट्सएप के जरिए सट्टे के नंबर भेजे जाने के साक्ष्य मिले हैं। पूछताछ में आरोपितों ने स्वीकार किया कि वे कागज की पर्चियों और मोबाइल के माध्यम से लोगों से सट्टा खिलवा...