झांसी, अप्रैल 11 -- झांसी (बरुआसागर)। झांसी पुलिस ने जुआ-सट्टा के विरुद्ध अभियान छेड़ रखा है। इसी कड़ी में बरुआसागर थाना पुलिस ने आईपीएल सट्टा खिलाते तीन को गिरफ्तार किया है। उनके पास से तीन मोबाइल, हजारों रुपए नगद बरामद किए गए हैं। बरुआसागर पुलिस को लगातार सूचना मिल रही थी कि आईपीएल जुआ सट्टा खिलाया जा रहा है। इसी कड़ी में शनिवार को सुबह बरुआसागर थाना प्रभारी निरीक्षक राहुल कुमार सिंह, उपनिरीक्षक विशेष पाल, नीरज कुमार, शुभम सहित अन्य गश्त पर थे। तभी मुखबिर की सटीक सूचना पर कंपनी बाग के बगल से निकली सड़क के आगे पहुंची। जहां पुलिस को देख हड़कंप मच गया। आनन-फानन में लोग सकपका गए। थाना पुलिस के अनुसार सार्वजनिक स्थाना पर आइ्रपीएल क्रिकेट मैच में हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खिलाते तीन को पकड़ा है। उन्होंने अपना नाम मोहम्मद अकील, प्राशू राय, सोम झा बत...