हापुड़, मई 21 -- हापुड़ संवाददाता। आईपीएल मैच में सट्टा लगाने और लगवाने वाले दो सटोरियों को हापुड़ कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 130430 रुपये, एक टैबलेट, 6 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस की इस कार्रवाई से इस धंधे में जुड़े अन्य सटोरियों में अफरा तफरी मच गई। यह भी पढ़ें- आईपीएल ऑनलाइन सट्टेबाजी का भंडाफोड़, दिल्ली का शातिर गिरफ्तारगिरफ्तारी की जानकारी थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष चौहान ने बताया कि पुलिस टीम बुधवार को पुलिस टीम गश्त पर थी। तभी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आनंद विहार कालोनी में कुछ लोग आईपीएल मैच में सट्टा लगाने के साथ साथ लगवा रहे हैं। इस सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और न्यू शिवपुरी निवासी निखिल गोयल और मेरठ रोड स्थित आवास विकास कालोनी निवासी सौरभ आनंद को गिरफ्तार कर लि...