रुडकी, अप्रैल 19 -- रुड़की, संवाददाता। कोतवाली पुलिस और सीआईयू की संयुक्त टीम ने आईपीएल मैचों पर ऑनलाइन सट्टा लगाने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चार मोबाइल फोन, एक कार और 1320 रुपये नगद बरामद किए हैं। कार्रवाई में कोतवाली और सीआईयू की संयुक्त टीम शामिल रही। पुलिस के अनुसार, एसएसपी हरिद्वार के निर्देश पर अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। शनिवार शाम को मुखबिर से सूचना मिली कि मिलिट्री अस्पताल के आगे खाली मैदान में कुछ लोग आईपीएल मैचों पर ऑनलाइन सट्टा लगा रहे हैं। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस और सीआईयू टीम ने मौके पर दबिश दी। यह भी पढ़ें- थाने के सामने लगा रहे थे IPL सट्टा, कार को ही बनाया चलता-फिरता अड्डा; इंदौर पुलिस ने किया गिरफ्तार इस दौरान टीम को मैदान में खड़ी एक कार में कुछ संदिग...