रामगढ़, मार्च 17 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला के टोनागातु स्थत इण्लैंड पावर प्लांट जाने वाले रास्ते को प्रभावित रैयतों ने तीसरे दिन मंगलवार को को भी बरियातू-टोनागातू आईपीएल जाने वाले रोड को जाम रखा। इस आंदोलन में टोनागातु और बरियातू गांव के विस्थापित रैयत शामिल हैं। सड़क जाम के कारण फैक्ट्री जाने वाले दर्जनों भारी वाहन जहां तहां खड़ा है। वहीं फैक्ट्री का उत्पादन भी प्रभावित हो गया है। जबकि ग्रामीण क्षेत्रों की जनजीवन भी पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गई। दर्जनों वाहन बीते तीन दिनों से सड़क पर खड़े हैं। रैयतों का कहना है कि प्लांट प्रबंधन उनकी मांगों को लगातार नजरअंदाज कर रहा है। नियमित बैठक, उचित मुआवजा, रोजगार और अन्य सुविधाओं को लेकर कोई ठोस पहल नहीं की जा रही है। प्रबंधन की यह निष्क्रियता और उदासीन रवैया अब लोगों के आक्रोश को और भड़का रहा है।...