नैनीताल, मार्च 19 -- नैनीताल। डीएसए मैदान में सैय्यद मोहम्मद हसनैन की स्मृति में आयोजित अंडर 14 ओपन क्रिकेट प्रतियोगिता जारी है। गुरुवार को सनवाल वॉरियर और सैनिक फुटबॉलर की टीम के बीच मुकाबला खेला गया। जिसमें सनवाल वॉरियर ने 7 विकेट से जीत दर्ज की। इस दौरान नैनीताल घूमने के लिए पहुंचे आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स टीम से खेल चुके अजीत चंदीला और श्रीलंका के खिलाड़ी पुष्पकुमारा मलिंदा ने प्रतियोगिता का लुत्फ उठाया। दोनों ने खिलाड़ियों से मुलाकात की और उनकी हौसला अफजाई की। दोनों क्रिकेटरों के साथ फोटो लेने के लिए होड़ लगी रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...