सासाराम, जून 22 -- डेहरी, एक संवाददाता। तिलौथू प्रखंड के रमडिहरा गांव में उस समय उत्साह और उल्लास का माहौल बन गया, जब बिहार के उभरते क्रिकेटर और आईपीएल टीम के खिलाड़ी साकिब हुसैन का आगमन हुआ। उनके गांव पहुंचने की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी, युवा और स्थानीय लोग उनसे मिलने के लिए जुट गए। ग्रामीणों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। जानकारी के अनुसार, क्रिकेटर साकिब गोपालगंज से अपने मित्र दरोगा संग्राम सिंह की बहन के विवाह समारोह में शामिल होने के लिए रमडिहरा पहुंचे थे। स्थानीय समाजसेवी सत्यानंद कुमार ने बताया कि साकिब हुसैन घरेलू क्रिकेट में बिहार का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं और आईपीएल में सनराइजेज हैदराबाद से जुड़े रहे हैं। यह भी पढ़ें- आईपीएल क्रिकेटर साकिब हुसैन का किया गर्मजोशी से स्वागत गांव पहुंचने पर ग्रामीणों और युवाओं...