कानपुर, दिसम्बर 16 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन में कानपुर की झोली खाली रह गई। शहर के युवा खिलाड़ी सलामी बल्लेबाज आदर्श सिंह पर किसी भी टीम ने दांव नहीं खेला। 30 लाख रुपये के बेस प्राइज के साथ मिनी ऑक्शन में शामिल हुए आदर्श सिंह आईपीएल की किसी भी टीम के हिस्सेदार नहीं बने। हालांकि यूपीसीए (उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन) के पांच खिलाड़ी ऑक्शन में बिके। जिसमें सर्वाधिक चर्चा अमेठी के लाल और सहारनपुर में क्रिकेट की बारीकियां सीखने वाले प्रशांतवीर की रही, जिन्हें चेन्नई सुपरकिंग्स ने 47 गुना अधिक कीमत पर अपना बनाया। प्रशांतवीर की बेस प्राइज 30 लाख रुपये थी, जबकि चेन्नई सुपरकिंग्स ने उन्हें 14.20 करोड़ रुपये में खरीदा। मंगलवार को अबूधाबी में आईपीएल 2026 के लिए मिनी ऑक्शन हुआ। सभी दस फ्रेंचाइजी के लिए 359 खिलाड़ी नीलामी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.