चाईबासा, जुलाई 13 -- चाईबासा, संवाददाता। सितंबर माह के तीसरे सप्ताह में आईपीएल एवं हाल ही में सम्पन्न हुए झारखण्ड टी-20 लीग की तर्ज पर पश्चिमी सिंहभूम टी 20 लीग का आयोजन किया जाएगा। इस आशय का निर्णय पश्चिमी सिंहभूम जिला क्रिकेट संघ की प्रबंधन समिति की चौथी बैठक में लिया गया। बैठक संघ के अध्यक्ष मुकुंद रुंगटा की अध्यक्षता में बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम मैदान के एसआर रुंगटा पैविलियन में हुई। इस लीग में छह फ्रेंचाइजीज की टीमें शामिल होंगी। इस प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए पश्चिमी सिंहभूम जिला क्रिकेट संघ स्टेक स्पोर्ट्स जी के साथ जल्द करार करनेवाला है। स्टेक स्पोर्ट्स जी के प्रतिनिधियों ने प्रबंधन समिति के समक्ष प.सिंहभूम टी-20 लीग का पावर प्वाइंटर प्रेजेंटेशन भी प्रस्तुत किया।पश्चिमी सिंहभूम जिला क्रिकेट संघ के महासचिव असीम कुमार सिंह न...