महाराजगंज, अप्रैल 26 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। आईपीएल की तर्ज पर घुघली क्षेत्र में आयोजित हो रही महराजगंज घुघली सर्किल क्रिकेट लीग का ऑक्शन किया गया। टीडी मेमोरियल इंका के क्रीड़ांगन में चले ऑक्शन में खिलाड़ियों पर जमकर बोली लगी।इस ऑक्शन में कुशीनगर के खिलाड़ी सावन गुप्ता व गोरखपुर के अविनाश साहनी सबसे महंगे खिलाड़ी बने। सावन गुप्ता को डॉल्फिन 11 टीम ने 21,000 रुपये की सर्वाधिक बोली लगाकर अपनी टीम में शामिल किया। वहीं अविनाश को महाकाल 11 ने 21000 रुपये में अपनी टीम में शामिल किया। आईपीएल की तरह ही इस लीग में भी टीम मालिकों ने खिलाड़ियों की प्रतिभा के आधार पर बोली लगाकर उन्हें अपनी टीम का हिस्सा बनाया। आयोजन समिति के सदस्य सुधीर यादव, अनिल जायसवाल, दीपक यादव, जेपी यादव और दीपक गिरी ने बताया कि यह पूर्वांचल का सबसे बड़ा डे-नाइट क्रिकेट ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.