बरेली, मई 13 -- फोटो.. फरीदपुर फरीदपुर, संवाददाता। पुलिस ने आईपीएल से सट्टा लगाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने घेराबंदी करके एक सट्टेबाज को गिरफ्तार किया। उसके दो साथी फरार हो गए। सट्टेबाज के पास से आधार कार्ड, कूटरचित पैन कार्ड, एटीएम कार्ड, तमाम बैंकों की पासबुक, दस हजार की नकदी एवं नेपाली सिम कार्ड बरामद किया गया है। पुलिस फरार सट्टेबाजों की तलाश में जुटी है।

गिरफ्तारी का विवरण मंगलवार देर रात फरीदपुर इंस्पेक्टर राधेश्याम को सूचना मिली कि रोडवेज बस स्टैंड पर तीन युवक आईपीएल पर सट्टा लगा रहे हैं। पुलिस टीम ने उनकी घेराबंदी की तो सट्टेबाज मौके से फरार हो गए। पुलिस ने एक सट्टेबाज को पकड़ लिया, जबकि उसके दो साथी फरार हो गए। पुलिस पूछताछ में सट्टेबाज ने अपना नाम मोहल्ला कानूनगोयान निवासी ओमेंद्र और साथियों के नाम चीनी एवं दिनेश...