आईपीएल ऑन लाइन सट्टा लगाते दो धरे
झांसी, मई 23 -- झांसी। झांसी में ऑन लाइन आईपीएल सट्टा के विरुद्ध पुलिस का ऑपरेशन बरकरार है। इसी कड़ी में एरच थाना पुलिस ने दो सटोरियों को धर-दबोचा। उनके पास से एक लैपटॉप, सात मोबाइल, 4500 रुपये नकद बरामद किए हैं। थाना एरच पुलिस मुखबिर की सटीक सूचना पर गांव हरदुआ पहुंची। जहां छापेमारी कर दो आरोपियों को मौके से पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों में धर्मेंद्र वर्मा निवासी ग्राम हरदुआ थाना एरच, झांसी तथा अजय पाल वर्मा निवासी दीनदयाल नगर थाना महाराजपुरा, ग्वालियर (मध्य प्रदेश) शामिल हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे आईपीएल मैचों पर मोबाइल एप के जरिए हार-जीत की रकम लगाकर अवैध रूप से सट्टा संचालित करते थे। यह भी पढ़ें- आईपीएल मैच पर ऑनलाइन सट्टा लगवाते दो युवक गिरफ्तार पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना एरच में बीएनएस की धारा 112(2) एवं जुआ अधिनियम ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.