लखनऊ, अप्रैल 10 -- लखनऊ। प्रमुख संवाददाता रविवार को होने वाले आईपीएल मैच के लिए वाहनों की पार्किंग के लिए स्थान तय कर दिए गए हैं। यातायात विभाग ने सोमवार को दिशा-निर्देश जारी कर दिया है। निजी वाहन, दो पहिया वाहन के अलावा वीआईपी, वीवीआईपी स्कोर्ट वाहनों के लिए रूट और पार्किंग स्थल तय किए गए हैं। अगर वाहनों की पार्किंग इकाना स्टेडियम के आसपास होगी तो उनका चालान करते हुए जब्त करने की कार्रवाई की जाएगी।दो पहिया व निजी वाहन यहां पार्किंग करेंगेजिन वाहनों में पास लगा होगा, वह अहिमामऊ से एचसीएल की तरफ जाकर वाटर टैंक तिराहा से प्लासियों होते हुए चिन्हित पार्किंग में वाहन पार्क करेंगे। जिन वाहनों पर पास नहीं है, वह भी अहिमामऊ से एचसीएल होकर जाएंगे। उनमें से पहले आने वाले वाहन स्वामियों को पलासियो मॉल में पार्किंग दिया जाएगा। प्लासियो मॉल की पार्कि...