वाराणसी, नवम्बर 20 -- वाराणसी। बरेका निवासी मृत्युंजय त्रिपाठी को आईपीएल की देलही कैपिटल्स की टीम ने चयनकर्ता के तौर पर एक साल के लिए नामित किया है। इसके पहले पिछले सीजन में भी वह चयनकर्ता थे। उन्होंने बताया कि आईपीएल के आगामी सीजन के लिए उन्हें दोबारा नामित किया गया है। बता दें कि मृत्युंजय त्रिपाठी उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की वरिष्ठ चयन समिति में 2025-2026 के लिए सदस्य भी हैं। मृत्युंजय साल 2000 में अंडर-19 विश्वकप चैंपियन टीम के सदस्य थे। 1999 से 2004 तक उन्होंने रणजी ट्राफी खेली है। इसके पहले भी वह 2018 में वरिष्ठ चयन समिति के सदस्य थे, 2023 में रणजी टीम मैनेजर रह चुके हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.