पीलीभीत, अप्रैल 29 -- पीलीभीत। जिले में गन्ना फसल को चोटीबेधक कीट से सुरक्षित रखने के लिए गन्ना विभाग की ओर से जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें किसानों को जागरूक किया जा रहा है। गन्ना खेतों पर फेरोमोन ट्रैप स्थापित किए गए। डीसीओ खुशीराम के निर्देशन में गन्ना पर्यवेक्षकों की टीमें गांव-गांव पहुंचकर किसानों को समेकित कीट प्रबंधन (आईपीएम) तकनीकों की जानकारी दे रही हैं। डीसीओ ने बताया कि चोटीबेधक कीट गन्ने की बढ़वार अवस्था में नुकसान पहुंचाता है, जिससे पौधों की शीर्ष वृद्धि रुक जाती है और उत्पादन प्रभावित होता है। इस कीट के नियंत्रण के लिए रासायनिक उपायों के साथ-साथ जैविक एवं यांत्रिक विधियों को प्राथमिकता दी जा रही है। यह भी पढ़ें- द्वारिकेश में गन्ना सर्वेक्षण प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन गन्ना विकास परिषद, पीलीभीत के ग्राम देवीपुरा ...