सोनभद्र, जून 22 -- म्योरपुर। जनगणना में आदिवासी धर्म कोड शामिल करने समेत 8 सूत्रीय एजेण्डे पर जारी रोजगार सामाजिक अधिकार यात्रा नवाटोला, बलियरी, सुपांचुआ, लौबन, फाटपखना गांव में पहुंची। जहां ग्रामीणों के साथ संवाद किया गया। संवाद में कहा गया कि यदि जनपद से बैंकों में जमा पूंजी के 60 प्रतिशत पलायन को रोक दिया जाए और इसे महिलाओं और नौजवानों को सस्ते दर पर ऋण के रूप में दिया जाए तो बड़े पैमाने पर रोजगार का सृजन होगा। माइक्रोफाइनेंस कंपनियों की लूट पर बोलते हुए वक्ताओं ने कहा कि इनके माध्यम से 30 प्रतिशत से ज्यादा ब्याज वसूली के कारण महिलाओं का जीवन बेहाल हो गया है। यह भी पढ़ें- रोजगार, सामाजिक न्याय को लेकर निकाली परिवर्तन यात्रा तमाम नॉन बैंकिंग कंपनियां आम आदमी की गाढ़ी कमाई का जमा पैसा लूट कर भाग जा रही है। इनकी लूट पर लगाम लगाने के लिए क...